IPL 2023 : Arjun Tendulka ने किया मुंबई इंडियन्स के लिए डेब्यू, कप्तान रोहित ने सौंपी कैप

|
IPL 2023 : Arjun Tendulka ने किया मुंबई इंडियन्स के लिए डेब्यू, कप्तान रोहित ने सौंपी कैप

मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के लिए डेब्यू किया। मुंबई ने अर्जुन को सबसे पहले 2021 में फ्रेंचाइजी में शामिल किया था। वह अपने घरेलू करियर में नौ टी20 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 6.60 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट चटकाए हैं।

मुंबई ने केकेआर के विरुद्ध टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा के अस्वस्थ होने के कारण सूर्यकुमार यादव मुंबई की कमान संभाल रहे हैं। केकेआर एकादश : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियंस एकादश : ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जैनसेन, राइली मेरेडिथ।

Tags

Share this story

featured

Trending