IPL 2023: कमजोर दिल वालों के लिए IPL देखना मना है, मुंबई को मिली पहली जीत

|
IPL 2023: कमजोर दिल वालों के लिए IPL देखना मना है, मुंबई को मिली पहली जीत 

New Delhi: भले ही आपका दिल यूं ना धड़क रहा हो. लेकिन, आपके आस-पास कई लोगों की दिलों की धड़कनें पिछले कुछ दिनों से IPL मुकाबलों के दौरान यूं ही धड़क रही होंगी.

उनकी सांसें अटक सी गई होंगी. जब उन्होंने IPL के मुकाबले देखे होंगे. जिस तरह के मैच खेले जा रहे हैं उसके बाद तो हमारी नसीहत है कि कमजोर दिल वाले लोग IPL 2023 से दूर ही रहें. उनके लिए IPL देखना मना है.

अब आप कहेंगे कि क्रिकेट मुकाबले ही तो हैं और भला क्रिकेट के खेल का मजबूत या कमजोर दिल वालों से क्या कनेक्शन. तो जनाब कनेक्शन है और ये उन मुकाबलों के रोमांच, उसके खत्म होने के अंदाज से जुड़ा है, जिसे देखकर कमजोर दिल वालों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है. IPL 2023 में एक या दो नहीं पिछले तीन मुकाबले लगातार ऐसे ही देखने को मिले हैं, जो क्रिकेट फैंस के दिलों को बेकाबू करने वाले रहे हैं. दिल्ली की लगातार चौथी हार दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला मैच अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 11 अप्रैल की शाम खेले मुकाबले को ही ले लीजिए.

मैच किस करवट जाएगा, इसका आखिरी ओवर तक किसी को पता नहीं. रोमांच ऐसा था कि जैसे सांस ही अटकी हो. स्टेडियम क्या, टीवी पर इस मैच को देख रहे हर क्रिकेट प्रेमी का दिल जोर-जोर से धड़क रहा था. आखिरी ओवर में जीत के लिए मुंबई को 5 रन बनाने थे.

कैमरन ग्रीन और टिम डेविड क्रीज पर थे. और दिल्ली की ओर से नॉर्खिया गेंदबाजी पर. पहले तो लगा कि 6 गेंदों में ग्रीन और डेविड के लिए 5 रन बनाना मुश्किल नहीं. लेकिन, ये काम जितना आसान दिख रहा था उतना था नहीं. नॉर्खिया ने अपने वर्ल्ड क्लास अनुभव से इसे उनके लिए नाकों चने चबाने वाला काम बना दिया. मुंबई हालांकि जीती जरूर पर लास्ट बॉल पर.  

 

Tags

Share this story

featured

Trending