IPL 2023 : राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हराया, रोमांचक रहा मुकाबला

|
IPL 2023 : राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हराया, रोमांचक रहा मुकाबला

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग-16 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। धोनी-जडेजा की विस्फोटक पारियों के बाद भी चेन्नई को इंडियन प्रीमियर लीग-16 में करारी हार झेलनी पड़ी। उसे राजस्थान ने 3 रन से हराया।  आखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत थी।

इस ओवर में संदीप शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा के सामने 17 रन ही खर्च किए। धोनी ने आखिरी ओवर में 2 छक्के जमाए, लेकिन टीम को जिता नहीं सके। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी क्रक्र ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 172 रन ही बना सकी। इस दौरान यह मुकाबला बहुत रोमांचक रह।

Tags

Share this story

featured

Trending