IPL 2024, MI vs RR: जानिए आज मुंबई और राजस्थान के बीच कहां खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें- संभावित प्लेइंग XI

IPL 2024, MI vs RR: जानिए आज मुंबई और राजस्थान के बीच कहां खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें- संभावित प्लेइंग XI  

IPL 2024, MI vs RR: आईपीएल के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने सामने रहेगी। मैच का आयोजन मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में किया जाने वाला है।

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम को अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने दोनों मैच जीत लिए हैं। वे इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला कब खेला जाएगा: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला 1 अप्रेल 2024 यानी सोमवार को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका, रोमारियो शेफर्ड.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.

दोनों टीमों का स्क्वाड:

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी , नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड, सूर्यकुमार यादव।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान.

Share this story