IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने किया नए कप्तान का ऐलान, इस खिलाड़ी को दी जिम्मेदारी

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने किया नए कप्तान का ऐलान, इस खिलाड़ी को दी जिम्मेदारी

IPL 2024, SunRisers Hyderabad New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बीच, सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है।

फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस को नया कप्तान चुना है। उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल के 17वें सीजन में उतरेगी। पिछले सीजन में सनराजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम थे। उनकी कप्तानी में टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लीग मुकाबले में 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैचों में जीत कर टीम पॉइंट टेबल में सबसे नीचे रही थी।

फ्रेंचाइजी को इस बार पैट कमिंस से बड़ी उम्मीदें भी हैं, क्योंकि उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल ऑक्शन में पैट कमिंस को लेकर कई टीमों के बीच जबरदस्त बोली देखने को मिली थी, लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद  ने बाजी मारी थी।

30 साल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस को लेकर आईपीएल 2024 ऑक्शन में चार टीमों के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिला था। पैट कमिंस का ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए बेस प्राइज था, लेकिन 4 टीमों के बीच चली लंबी बोली के कारण वे 20 करोड़ के पार पहुंच गए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में पैट कमिंस को खरीदा था। इससे पहले वे 3 साल तक केकेआर में थे।

दुनिया के सबसे बड़े टी20 लीग में पैट कमिंस तीन टीमों से खेल चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद  चौथी टीम होगी। पैट कमिंस को पहली बार केकेआर ने 2014 में एक करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद 2015 में भी के केकेआर में ही थे। इसके बाद 2016 में वे नहीं खेले थे। फिर कमिंस को 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके अगले ही साल वे मुंबई इंडियंस में चले गए थे। मुंबई ने उनको 5.40 करोड़ में खरीदा था। कमिंस 2019 में नहीं खेले थे। फिर 2020 में केकेआर की टीम से वापसी की थी।

केकेआर ने कमिंस को 15.50 करोड़ में खरीदा था। 2021 में भी कमिंस केकेआर में ही रहे थे। इसके बाद 2022 में केकेआर ने पैट कमिंस को रिलीज कर दिया था और ऑक्शन में केकेआर ने फिर से कमिंस को 7.25 करोड़ रुपए में खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया था।

Share this story