IPL 2025 Winner: आरसीबी का बड़ा ऐलान, ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए विक्ट्री परेड का किया ऐलान, मचेगा तहलका
RCB IPL 2025 Champions: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 सत्र का इंतजार खत्म हो चुका है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को 6 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 7 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं। ये पल काफी ऐतिहासिक था, जो फैंस को हमेशा याद रहेगा. अब आरसीबी अपनी इस जीत को और यादगार बनाने जा रही है, इसके लिए उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है.
आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने फैंस के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु में एक भव्य विक्ट्री परेड का ऐलान किया है. यह परेड न केवल एक उत्सव होगी, बल्कि उन सभी फैंस के लिए यादगार पल होगी, जिन्हें टीम ’12वां खिलाड़ी’ कहती है. रॉयल बेंगलुरु ने अपनी इस जीत को बेंगलुरु की सड़कों पर खास अंदाज में मनाने का फैसला किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपडेट दिया कि विक्ट्री परेड 4 जून 2025 को दोपहर 3:30 बजे शुरू हुई.
🚨 RCB Victory Parade in Bengaluru ‼️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 4, 2025
This one’s for you, 12th Man Army.
For every cheer, every tear, every year.
𝐋𝐨𝐲𝐚𝐥𝐭𝐲 𝐢𝐬 𝐑𝐨𝐲𝐚𝐥𝐭𝐲 𝐚𝐧𝐝 𝐭𝐨𝐝𝐚𝐲, 𝐭𝐡𝐞 𝐜𝐫𝐨𝐰𝐧 𝐢𝐬 𝐲𝐨𝐮𝐫𝐬.🏆
More details soon… pic.twitter.com/fMWuCGkVWX
ये विक्ट्री परेड विधान सौधा से शुरू होकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खत्म होगी. परेड में एक लाल रंग की ओपन-टॉप बस शामिल हो सकती है. आसमान में आतिशबाजी और चारों ओर फैंस की भीड़ इस पल को और यादगार बनाएगी. आरसीबी ने इस परेड को अपने फैंस को समर्पित करते हुए कहा, ‘यह जीत आपके लिए है, 12वां खिलाड़ी. हर उत्साह, हर आंसू, हर साल के लिए. वफादारी ही असली रॉयल्टी है, और आज यह ताज आपका है.

