LSG vs SRH: लखनऊ के खिलाफ पहली जीत की तलाश में आज उतरेंगे सनराइजर्स देखे प्लेइंग-11

|
LSG vs SRH: लखनऊ के खिलाफ पहली जीत की तलाश में आज उतरेंगे सनराइजर्स देखे प्लेइंग-11

New Delhi: लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीमें आईपीएल 2023 के लीग मैच में आमने सामने हैं. यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंड ईकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है.

मौजूदा सीजन में लखनऊ का यह तीसरा मैच है जबकि हैदराबाद अपना दूसरा मैच खेल रही है. हैदराबाद को अभी भी पहली जीत का इंतजार है. पहले मैच में हैदराबाद की कप्तानी भुवनेश्वर कुमार ने संभाली थी. अब हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम भारत आ चुके हैं और वह लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की अगुआई करेंगे.

लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आईपीएल में अभी तक 1 बार भिड़ी हैं जहां नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था जहां केएल राहुल की अगुआई वाली टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराया था. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को मात दी थी वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 72 रन से पटखनी दी थी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:-

Sunrisers Hyderabad (Playing XI): Mayank Agarwal, Anmolpreet Singh(w), Rahul Tripathi, Aiden Markram(c), Harry Brook, Washington Sundar, Abdul Samad, Bhuvneshwar Kumar, T Natarajan, Umran Malik, Adil Rashid.

Lucknow Super Giants (Playing XI): KL Rahul(c), Kyle Mayers, Deepak Hooda, Marcus Stoinis, Nicholas Pooran(w), Romario Shepherd, Krunal Pandya, Amit Mishra, Yash Thakur, Jaydev Unadkat, Ravi Bishno

Tags

Share this story

featured

Trending