RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स 118 पर ढेर 17.5 ओवरों में ही पूरी पारी खत्म
RR vs GT IPL 2023: आईपीएल 2023 के 48वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच है. जयपुर में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें पिछले मैचों की हार के बाद उतर रही हैं.
राजस्थान रॉयल्स को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा. वहीं गुजरात टाइटंस को दिल्ली कैपिटल्स ने चौंकाया था. ऐसे में दोनों टीमें जीत की राह पर लौटने की उम्मीद करेंगे. इतना ही नहीं, गुजरात इस मैच में राजस्थान से मिली पिछली हार का बदला भी लेना चाहेगी. साथ ही अपने पॉइंट्स टेबल में अपने नंबर 1 की स्थिति को भी बनाए रखने की कोशिश करेगी.
आज की प्लेइंग इलेवन
RR:संजू सैमसन (कप्तान), जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरैल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और एडम जैम्पा.
GT:हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी और जॉश लिटिल

