Baran News: प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने अतिवृष्टि से फसल खराबे का किया निरीक्षण, किसानों से की बातचीत

|
Baran News: प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने अतिवृष्टि से फसल खराबे का किया निरीक्षण, किसानों से की बातचीत 

Baran, 7 September: जिला प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम देवासी बैठक के बाद रविवार को जिले में अब तक अतिवृष्टि से हुई फसल खराबे का निरीक्षण किया। उन्होंने बामला क्षेत्र में खेतों का दौरा कर किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

मंत्री देवासी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को गिरदावरी कार्य समय पर एवं पारदर्शी ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को राहत एवं मुआवजा समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। निरीक्षण के दौरान विधायक राधे’याम बैरवा, विधायक कि’ानगंज ललित मीणा सहित जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags

Share this story

featured

Trending