बिहार को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात! PMCH में 2500 बेड पर मिलेगा आधुनिक इलाज, CM चौधरी ने टावर-3 का किया उद्घाटन
Patna: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पी०एम०सी०एच०) पुनर्विकास योजना (फेज-1) के अंतर्गत नवनिर्मित अस्पताल भवन टावर-3 का शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध कराई गई आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टावर-3 के भूतल पर कियोस्क एवं काउंटर के माध्यम से ओ०पी०डी० मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया, अल्पाहार गृह की व्यवस्था तथा पी०एम०सी०एच० पुनर्विकास योजना के तहत अब तक पूर्ण कराए गए कार्यों और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित टावर-3 के पांचवें तल पर पहुंचकर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट वार्ड (पीकू) का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रतीक्षालय, स्त्री रोग एवं प्रसूति आई०सी०यू०, पीकू, नर्स स्टेशन, चिकित्सा कक्ष, उपचार कक्ष तथा प्रसवोत्तर वार्ड का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने टावर-3 के छठे तल पर स्थित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओ०टी०)-22 का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शल्य चिकित्सा कक्षों, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन थिएटर तथा अन्य
चिकित्सकीय इकाइयों में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रथम तल पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग का भी जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल के विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मरीजों के उपचार की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। पी०एम०सी०एच० में अब एक साथ 2500 बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ इलाज होगा। पी०एम०सी०एच० में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। पी०एम०सी०एच० को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु पुनर्विकास योजना के शेष निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखें।
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने टावर-3 के भूतल पर बाल मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने पी०एम०सी०एच० के चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया
चिकित्सकीय इकाइयों में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रथम तल पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल के विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मरीजों के उपचार की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। पी०एम०सी०एच० में अब एक साथ 2500 बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ इलाज होगा।
पी०एम०सी०एच० में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। पी०एम०सी०एच० को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु पुनर्विकास योजना के शेष निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखें।
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने टावर-3 के भूतल पर बाल मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने पी०एम०सी०एच० के चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई। स्वास्थ्य सचिव श्री कुमार रवि ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
#PMCH #स्वस्थ_बिहार https://t.co/PLPgf8FRXY
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 12, 2026
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव, विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधायक श्री संजय कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव श्री कुमार रवि, बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक डॉ० नवल किशोर चौधरी, बी०एम०एस०आई०सी०एल० के प्रबंध निदेशक श्री सुब्रत कुमार सेन, पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ० राजीव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

