Bihar News: सीएम नीतीश ने इमामगंज के पूर्व विधायक श्रीचंद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

|
Bihar News: सीएम नीतीश ने इमामगंज के पूर्व विधायक श्रीचंद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इमामगंज के पूर्व विधायक श्रीचंद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। समाजसेवा में उनकी गहरी अभिरूचि थी और अपने क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Tags

Share this story

featured

Trending