CM नीतीश ने पटना को दी बड़ी सौगात, 17 बड़ी परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण, बिहार को मिला पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज

|
CM नीतीश ने पटना को दी बड़ी सौगात, 17 बड़ी परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण, बिहार को मिला पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजधानी पटना को विकास की नई सौगात दी है। इस अवसर पर उन्होंने 1159 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से बनी 17 बड़ी योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ और लोकार्पण किया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहें। इन योजनाओं में पुल, सड़क, बिजली और पर्यटन जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। सरकार का दावा है कि इनसे जिले के लोगों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी और विकास की रफ्तार और तेज होगी।

सीएम नीतीश कुमार ने पटना जिले के पुनपुन नदी पर ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर बनाए गए केबल सस्पेंशन ब्रिज का विधिवत उद्घाटन किया. यह ब्रिज न केवल स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है, बल्कि राज्य के पर्यटन क्षेत्र को भी एक नई दिशा देने वाला है.यह ब्रिज मुख्यमंत्री के पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत बनाया गया है. इसकी कुल

लंबाई 320 मीटर और चौड़ाई 11.50 मीटर है, जबकि दोनों तरफ के पहुंच पथ की लंबाई 115 मीटर तय की गई है. पुल के निर्माण में कुल 82 करोड़ 90 लाख 48 हजार रुपये की लागत आई है.

पटना जिले के पुनपुन नदी के किनारे स्थित अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष घाट पर बने इस पुल को खास तौर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किया गया है. इस साल 6 से 21 सितंबर तक आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेले में आने वाले श्रद्धालु पहली बार इस पुल के जरिए घाट तक पहुंच सकेंगे.

यह बिहार का पहला लाइट व्हीकल केबल सस्पेंशन ब्रिज है, जिसमें 18 केबल और 100 फीट ऊंचा पायलन बनाया गया है. इस पुल पर हल्के वाहन और दोपहिया वाहनों का आवागमन संभव होगा, हालांकि ओवरलोडेड वाहन और ट्रैक्टरों को अनुमति नहीं दी गई है.

उत्तराखंड के ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला पवित्र गंगा नदी पर बना एक प्रसिद्ध सस्पेंशन ब्रिज है, जो टिहरी गढ़वाल के तपोवन और पौड़ी गढ़वाल के जोंक गांवों को जोड़ता है. यह पुल 450 फीट लंबा है और इसे भगवान राम के भाई लक्ष्मण के सम्मान में बनाया गया है. इस लिए इसका नाम लक्ष्मण झूला रखा गया है. अब बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन नदी पर 320 मीटर लंबा और 11.50 मीटर चौड़ा लक्ष्मण झूला बनाया गया है.

Tags

Share this story

featured

Trending