Bihar News: भागलपुर में कांवड़ियों से भरी पिकअप वैन गड्ढे में गिरी, 5 कांवरियों की मौत

|
Bihar News: भागलपुर में कांवड़ियों से भरी पिकअप वैन गड्ढे में गिरी, 5 कांवरियों की मौत

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में कांवड़ियों को लेकर जा रही एक पिकअप वैन बेकाबू होकर पानी के गड्ढे में जा गिरी। वैन में कुल 12 कांवड़िए सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल हुए सभी कांवड़ियों को शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 युवकों को मृत घोषित किया। बताया जा रहा है कि 3 युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

भागलपुर के शाहकुंड-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर देर रात ये हादसे हुआ। बताया जा रहा है कि कांवरियों का जत्था डीजे गाड़ी पर सवार होकर रविवार को रात करीब 11 बजे निकला। लेकिन, साढ़े 11 बजे के करीब डीजे गाड़ी नदी में पलट गई। इस घटना में कुछ युवकों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई लेकिन 5 लोगों की मौत हो गई।

इलाके में शोक की लहर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को वहां से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहकुंड लाया। इनमें से पांच लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों को इस खबर के बाद गहरा सदमा लगा है।

मरने वाले सभी शाहकुंड के ही बताये जा रहे हैं। मरने वालों की पहचान संतोष कुमार, मनोज कुमार, विक्रम कुमार, अंकुश कुमार और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। मरने वालों में पुरानी खेरही गांव के 3 और कसवा खेरही गांव के 2 लोग हैं। घटना में 3 युवक तैर कर बाहर आ गये, लेकिन वे कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। गाड़ी पर लगभग 12 लोग सवार थे।

Tags

Share this story

featured

Trending