CM सम्राट चौधरी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

|
CM सम्राट चौधरी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Patna: महान समाजवादी नेता स्व० डॉ० राम मनोहर लोहिया जी की पुण्य तिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सरावगी, विधायक श्री श्याम रजक, विधायक श्री संजय कुमार, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष श्री रूप नारायण मेहता, पूर्व विधायक श्री सतीश कुमार, पूर्व विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र श्री जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० डॉ० राम मनोहर लोहिया जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Tags

Share this story

featured

Trending