बिहार में ठंड का कहर, 30 जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे, झमाझम बारिश का अलर्ट जारी

|
बिहार में ठंड का कहर, 30 जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे, झमाझम बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update: इन दिनों बिहार में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. भारत के उत्तरी हिस्से से आ रही सर्द पछुआ हवा ने बिहार में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। तापमान में गिरावट का असर इतना अधिक है कि पटना समेत बिहार के 30 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। यह इस सीजन का पहला मौका है जब इतनी गिरावट देखी गई है। गुरुवार को समस्तीपुर सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

पारा लगातार गिर रहा

इससे पहले, 2 जनवरी को बांका में इस सीजन का सबसे कम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज हुआ था। पटना का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री गिरकर 9.5 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 जनवरी को 9.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

गया और समस्तीपुर में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गया का तापमान 6.7 डिग्री और समस्तीपुर का 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जमुई में न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री से गिरकर 5.3 डिग्री पर आ गया, जबकि बुधवार को यह 13.9 डिग्री था। बांका का तापमान 8.4 डिग्री से गिरकर 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री से गिरकर 6.6 डिग्री, भागलपुर का 6.5 डिग्री से गिरकर 8.2 डिग्री और नालंदा का तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन से 6.7 डिग्री कम है।

बारिश की 12 जनवरी को संभावना

12 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहेगा।

एक और पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन केच असर से बिहार के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में पटना के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 10 जनवरी को राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा रहा, जबकि शेष हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहा।

अगले 3 दिनों तक तापमान में वृद्धि का अनुमान है। रविवार को दक्षिण-पश्चिम बिहार में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। 11 जनवरी को उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि बाकी हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा।

Tags

Share this story

featured

Trending