डिप्टी सीएम चौधरी और आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने "स्टार्टअप समिट 2025" का किया उद्घाटन, विकास का खोला द्वार

|
डिप्टी सीएम चौधरी और आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने "स्टार्टअप समिट 2025" का किया उद्घाटन, विकास का खोला द्वार

Patna: बिहार की राजधानी पटना के रविंद्र भवन में स्टार्टअप समिट 2025 का आयोजन किया गया। इस समिट का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से आईपीएस अधिकारी विकास वैभव भी मौजूद थे, जिन्होंने बिहार के विकास पर अपने विचार साझा किए। समिट के दौरान एक किताब का भी विमोचन किया गया जो बिहार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि स्टार्टअप समिट जैसे आयोजन बिहार में नई सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनका मानना है कि अगर सही दिशा में काम किया जाए, तो बिहार को जल्द ही एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

समिट के दौरान लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक विकास वैभव ने बिहार के विकास की दिशा पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य 2047 तक बिहार को एक सशक्त और समृद्ध राज्य के रूप में विकसित करना है। आईपीएस अधिकारी विकास वैभव का यह भी कहना था कि बिहार में अब तक शिक्षा का स्तर तो बढ़ा है, लेकिन अभी भी प्रति व्यक्ति आय बहुत कम है, जिस पर काम करने की आवश्यकता है

लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक विकास वैभव ने यह भी बताया कि बिहार की जो वर्तमान स्थिति है, उसमें बहुत सुधार की संभावना है, लेकिन इसके लिए सही कार्यक्रमों और शिक्षा की जरूरत है। उन्होंने स्टार्टअप समिट को एक महत्वपूर्ण कदम बताया, हर व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचे।

आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने आगामी दिसंबर में बैंगलोर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी, जिसमें बिहार के विकास के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा। यह रोडमैप बिहार को 2047 तक एक विकसित राज्य के रूप में कैसे स्थापित किया जाए, इस पर आधारित होगा।

Tags

Share this story

featured

Trending