पूर्व मंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक की धर्मपत्नी स्व0 अलका रजक के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार

|
पूर्व मंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जगदेव पथ के आरा गार्डेन स्थित आवास जाकर पूर्व मंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक की धर्मपत्नी स्व० अलका रजक के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० अलका रजक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री रत्नेश सादा, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, विधायक श्री अनिल कुमार, पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद श्री रामकृपाल यादव, पूर्व सांसद श्री चन्द्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags

Share this story

featured

Trending