नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार और विधायक कृष्ण मुरारी पर ग्रामीणों ने किया हमला, एक किलोमीटर तक धोती उठाके भागे मंत्री
Nalanda: बिहार के नालंदा जिले में बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब दोनों नेता मलावां गांव में 9 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण कई लोगों की जान चली गई। बता दें, 2 दिन पहले ट्रक की चपेट में आने से ऑटो में सपीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे मंत्री और विधायक जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और विधायक हाल ही में गांव में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में 9 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे।
जैसे ही वे मौके पर पहुंचे, पहले से नाराज ग्रामीण उग्र हो गए और अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों नेताओं को अपनी जान बचाने के लिए लगभग एक किलोमीटर तक दौड़कर भागना पड़ा इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के निजी सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण इतनी बड़ी संख्या में मौतें हुईं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में इतनी बड़ी घटना के बाद भी 5 दिनों तक कोई जनप्रतिनिधि या मंत्री हाल-चाल लेने नहीं आया। इस उपेक्षा से ग्रामीण आहत और नाराज थे। जब मंत्री और विधायक पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर कर दिया। इधर घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल, मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

