Chandrayaan 3: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने चन्द्रयान-3 की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Chandrayaan 3: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने चन्द्रयान-3 की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Lucknow: भारत के चन्द्रयान-3 के चांद के दक्षिणी छोर पर सफलता से उतरने पर पूरे भारत में खुशी का माहौल है। भारत की इस सफलता को लेकर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर चन्द्रयान-3 के चाँद पर सफल लैण्डिग कराकर भारत का नाम दुनिया भर में रौशन करने के लिए भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है। विज्ञान की प्रगति मानव कल्याण के लिए हो, यह बहुत जरूरी। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह अभियान अपने मानवीय उद्देश्य में सफल होगा।

मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने ट्वीट किया है 'और कर लिया चाँद मुट्ठी में'। आगे कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का कीर्तिमान स्थापित करने के लिए और इस ऐतिहासिक पल की उपलब्धि के लिए मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई देता हूँ। आपकी मेहनत से पूरा हुआ ये गौरवशाली मिशन विश्वपटल पर भारत को एक नई ऊंचाई देगा। पूरे देश को आप पर नाज़ है और आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।

Share this story