छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, एमपी के मंडला में बोले- देश को भाजपा की जरूरत

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, एमपी के मंडला में बोले- देश को भाजपा की जरूरत

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai; छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर गए। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी वोटरों को साधने के उद्देश्य से मंडला जिले के विधानसभा बिछिया और डिंडोरी में चुनावी सभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सबसे पहले ग्राम सलाहकारों के पास गए, यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की। साथ ही नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जीतने और प्रधानमंत्री बनने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।

 छत्तीसगढ़ के सीएम साय का संबोधन

सलवाह से भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा देश की आवश्यकता है। देश को विश्व गुरु, सोने की चिड़ियां बनाने के लिए देश को भाजपा की जरूरत है। पीएम मोदी ने देश के गरीब तबके के लोगों को बहुत कुछ दिया है। तीसरी बार फिर से देश की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। पीएम मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में भारत के लिए और देश की जनता के विकास के लिए दिन-रात काम किया है। इस दौरान सीएम साय ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा।

सीएम साय का कांग्रेस पर वार

कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के सभी लोगों का विश्वास खो रहा है। कांग्रेस पार्टी में तो लगातार बिखराव की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ मुख्यमंत्री साय ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हो रहे धर्मांतरण पर बात करते हुए कहा कि सामाजिक रूप से हम जागरूकता लाएंगे और सरकार में भी कड़े कानून बनाएं जाएंगे। बता दें कि, ये वो विधानसभा सीटें हैं जहां से कांग्रेस विधायकों को जीत मिली थी।

Share this story