CG News: सनी लियोनी का नाम महतारी वंदन योजना पोर्टल में दर्ज करने वाला साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार

|
CG News: सनी लियोनी का नाम महतारी वंदन योजना पोर्टल में दर्ज करने वाला साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार

Jagdalpur: बस्तर जिले में कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में चल रहे महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए सनी लियोनी के नाम से एंट्री करने वाले सायबर कैफे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साइबर कैफे के संचालक नरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र का बयान दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। वहीं बगैर जांच के बर्खास्त की गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी ने सनी लियोनी के नाम पर कोई फार्म नही भरा था, और इस मामले पर उसे कोई हित-लाभ भी नही मिला है। जिसका इस मामले से कोई लेना-देना ही नही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती को बर्खास्त करने की प्रशासनिक कार्यवाही नाम मात्र खानापूर्ति कर मामले को ठंड़ा करना दर्शाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुलिस साइबर कैफे पर पहुंची तो यहां पुलिस को संचालक नरेंद्र मिला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कि गई तो नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने ही सनी लियोनी के नाम के दस्तावेज बनाये थे, और उसने ही सभी दस्तावेज महतारी वंदन योजना के पोर्टल में अपलोड किये थे। उसने पुलिस को बताया कि दस्तावेज बनाने से लेकर महतारी वंदन पोर्टल में पंजीयन तक का काम उसने ही किया था। इस काम में पहले गिरफ्तार किये गये वीरेंद्र कुमार जोशी भागीदारी नहीं था। लेकिन वीरेंद्र के बैंक खाते का उपयोग किया गया और पैसे वीरेंद्र के बैंक खाते में आ रहे थे। ऐसे में वीरेंद्र को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों युवकों को पुलिस ने रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना के तहत पैसे लेने के मामले के खुलासे के बाद पूरे प्रदेश में बवाल मच हुआ है। इस मामले में एक आगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं परियोजना अधिकारी और महिला सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा सभी संदिग्ध लाभार्थियों के खाते की जांच करवाई जा रही हैं।

वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने गुरूवार को बर्खास्त कार्यकर्ता वेदमती जोशी के समर्थन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संघ की अध्यक्ष रुक्मणि सज्जन एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि बिना जांच किए अन्यायपूर्ण ढंग से आंगनबाड़ी कार्यकती वेदमती जोशी को बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि बर्खास्त की गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी ने सनी लियोनी के नाम पर कोई फार्म नही भरा था, और इस मामले पर उसे कोई हित-लाभ भी नही मिला है। जिसका इस मामले से कोई लेना-देना ही नही है, उस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी को बर्खास्त करना अन्याय है। इस कार्रवाई का प्रदेश की आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता सहायिका संघ पुरजोर विरोध करता है और मांग करता है कि इस बर्खास्तगी को तत्काल रद्द किया जाए।

Tags

Share this story

featured

Trending