CM मोहन यादव ने श्रमिक बंधुओं को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कही ये खास बात

CM मोहन यादव ने श्रमिक बंधुओं को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कही ये खास बात

International Labour Day 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रमिक बंधुओं को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रमिक बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए एक फोटो भी अपने 'X' हैंडल पर शेयर की है। साथ ही, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'श्रम का सम्म्मान, समृद्धि का अभियान...।'

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर बुधवार 1 मई को लिखा, 'अपने परिश्रम और समर्पण के माध्यम से खेत-खलिहान और कल-कारखानों से लेकर राष्ट्र निर्माण में समृद्धि और खुशहाली के बीज बोने वाले कर्मयोगी श्रमिक बंधुओं को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!'

आपको बता दें कि हर साल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है, जैसे- कामगार दिवस, श्रम दिवस, श्रमिक दिवस और मई दिवस। इस दिन को श्रमिकों के योगदान की सराहना करने और लोगों को उनकी परिस्थिति और समस्याओं के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

वहीं, हर साल अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की एक खास थीम भी चुनी जाती है। इस साल की थीम है ensuring workplace safety and health amidst climate change, यानी जलवायु परिवर्तन के बीच काम की जगह पर श्रमिकों के स्वास्थय और सुरक्षा को सुनिश्चित करना। इस थीम के जरिए श्रमिकों के स्वास्थय और सुरक्षा को महत्व देने पर जोर दिया जाएगा

Share this story