हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सैनी ने मां कामाख्या देवी के किए दर्शन
Oct 14, 2024, 15:29 IST
| 
Guwahati: हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को असम पहुंचे, गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। नायब सिंह सैनी ने मां का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की उन्नति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मां कामाख्या के दर्शन के बाद नायब सिंह सैनी ने गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में पहुंचे, जहां पर उनका प्रदेश भाजपा की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने हरियाणा भाजपा के सांगठनिक महासचिव फणी शर्मा की तारीफ की। नायब सिंह सैनी ने कहा कि फणी शर्मा ने हरियाणा के लिए बहुत मेहनत की है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा से पहले फणी शर्मा असम प्रदेश भाजपा के सांगठनिक महासचिव थे।