Indore News: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के 'विशेष जनसंपर्क अभियान' ने पकड़ी रफ्तार, हर घर तक पहुंच रहे कार्यकर्ता

|
Indore News: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के 'विशेष जनसंपर्क अभियान' ने पकड़ी रफ्तार, हर घर तक पहुंच रहे कार्यकर्ता

संवाददाता, अंकित कुमार

Indore: मध्य प्रदेश में बीजेपी इन दिनों मिशन 2023 की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां लगातार नेता और कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग अभियानों के मद्देनजर जनता के बीच पहुंचने का काम जारी है।

प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में भी विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करवाने के साथ ही अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी जनता को दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर "सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम" के तहत 30 मई से 30 जून 2023 तक होने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान में आज 22 जून 2023 को इंदौर की अलग-अलग विधानसभाओं में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ स्तर पर 'घर-घर संपर्क' अभियान शुरू किया गया। इस जनसंपर्क में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलकर जनसंपर्क की शुरुआत हुई।

इसी के साथ पार्टी का साहित्य,केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा यही योजनाएँ, जनकल्याणकारी कार्यो की जानकारी का पत्रक भेंट किया एवं भाजपा सरकार के समर्थन में 9090902024 पर मिस कॉल भी करवाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण,नगर पदाधिकारी, पार्षदगण, विधानसभा संयोजक, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पिछले दिनों बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया था, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नए भारत के 9 साल का एंथम सॉन्ग के साथ ही वेबसाइट www.9yearsofseva.bjp.org और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने के लिए नंबर 9090902024 लॉन्च किया था। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे हुए है, यह 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष है, आज पूरी दुनिया कह रही है कि बीसवीं सदी भारत देश की सदी है साथ ही बताया कि बीते 9 सालों में भारत ने पॉलिसी पैरालिसिस से डिवाइसिव पॉलिसी तक की यात्रा की है।

Tags

Share this story

featured

Trending