MP News: भरत यादव ने सचिव जनसंपर्क विभाग का कार्यभार किया ग्रहण, विभागीय कार्यों की ली जानकारी
| Oct 15, 2026, 19:17 IST
संवाददाता- अंकित कुमार
Bhopal: भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भरत यादव ने गुरुवार को मंत्रालय, वल्लभ भवन में सचिव जनसंपर्क विभाग का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप सचिव कैलाश बुन्देला ने भरत यादव का स्वागत किया। नवागत सचिव भरत यादव ने विभागीय कार्यों की जानकारी भी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। विभाग के कर्मचारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

