MP News: छतरपुर में जैन मुनि विशांत सागर के साथ मारपीट, 7 लोगों पर केस दर्ज

|
MP News: छतरपुर में जैन मुनि विशांत सागर के साथ मारपीट, 7 लोगों पर केस दर्ज

संवाददाता- अंकित कुमार 

Chhatarpur: छतरपुर के घुवार क्षेत्र में जैन समाज के एक परिवार ने जैन मुनि से मारपीट कर दी। परिवार के मारपीट व गाली गलौज करने की वजह जैन मुनि के एक शिष्‍य द्वारा एक लड़की को भगा ले गया था। मारपीट के खिलाफ जैन मुनि व उनके साथ समाज के लोगों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जैन मुनि श्री के सेवकों में शामिल एक शिष्य जैन समाज की लड़की को भगा ले गया। लड़की भाग जाने की जानकारी जैन परिवार को लगी तो परिवार के लोग शनिवार सुबह करीब 5 बजे मुनिश्री के पास पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर दी और गाली गलाैज की गई। बाद में समाज के लोगों ने उक्त परिवार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में करीब 7 लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जैन समाज के लोगों ने बताया कि घटना छतरपुर जिले के घुवार क्षेत्र की है। जहां मुनिश्री 1008 विशांत सागर महाराज चतुर्थ मास में घुवारा आए थे। उनके साथ शिष्यों में शामिल एक शिष्य का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा होगा। वह 10 हजार के वेतन पर था। बीते दिवस वह दोनों भाग गए। शिष्य फिरोजाबाद का रहने वाला बताया गया है। लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में जैन परिवार के लोग एकत्रित होकर मुनिश्री के पास पहुंचे।

जिन्होंने शुक्रवार को रात के समय हंगामा किया और गेट तोड़ने की कोशिश की गईं। गालियां दी तब मुनिश्री साधना में लीन थे। जब वह बाहर नहीं आए तो दूसरे दिन शनिवार को सुबह 5 बजे पहुंच गए और मुनिश्री विशांत सागर महाराज के साथ मारपीट कर दी। बाद में समाज के सभी लोग एकत्रित हुए और थाने पहुंचे। साथ ही मुनिश्री विशांत सागर महाराज के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आरोपित सुरेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन, महेंद्र जैन, नरेंद्र जैन सहित उनके लड़कों पर मामला दर्ज कर लिया है।

अब जैन समाज के लोगों की बड़ी बैठक बुलाई गई है। जिसमें अन्य जिलों से करीब एक हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई है। मामले को लेकर भगवां थाना प्रभारी रामस्वरूप उपाध्याय ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Tags

Share this story

featured

Trending