MP News: रीवा के मनिका गांव में बोरवेल के खुले गड्ढे में गिरा 6 साल का मासूम, 40 फीट की गहराई में फंसा

MP News: रीवा के मनिका गांव में बोरवेल के खुले गड्ढे में गिरा 6 साल का मासूम, 40 फीट की गहराई में फंसा

संवाददाता अंकित कुमार 

Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिका गांव में शुक्रवार को एक 6 साल का मासूम खेत में खेलते समय बोरवेल के खुले गड्ढे में गिर गया।

पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य फिलहाल जारी है। बच्चा बोरवेल के गड्ढे में 60 फीट गहराई में फंसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू के लिए फिलहाल जेसीबी की मदद ली जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मनिका गांव निवासी विजय आदिवासी का 6 साल का बेटा मयंक आदिवासी शुक्रवार को अपने घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान मयंक अचानक बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और जिला मुख्यालय से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। बच्चे के रेस्क्यू के लिए बोरवेल के आसपास गड्ढा किया जा रहा है। वहीं, रीवा से एनडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है।

जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि बच्चा मयंक 60 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। फिलहाल उसे बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

Share this story