राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लंदन में बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, अंबेडकर हाउस का किया दौरा

|
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लंदन में बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, अंबेडकर हाउस का किया दौरा

Jaipur: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने  डॉ. भीम राव अंबेडकर के न्याय और समानता के विचार को आकार देने वाले लंदन स्थित अंबेडकर हाउस संग्रहालय का शनिवार को अवलोकन किया। श्री देवनानी ने भवन के भूतल पर डॉ अंबेडकर की कांस्य प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। 

लगभग एक घंटे तक श्री देवनानी ने म्यूजियम में रह कर वहां डॉ. अंबेडकर के दुर्लभ साहित्य का अध्ययन किया। श्री देवनानी ने बताया कि बाबा साहेब ने इसी मकान में रहकर लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में प्रवेश लेकर अध्ययन किया और सामाजिक न्याय, आर्थिक नीति सहित भारतीय समाज की व्यवस्थाओं के विभिन्न विषयों पर शोध कार्य किए। श्री देवनानी ने वहां विजिटर बुक में लिखा बाबा साहेब के आदर्शाे का लंदन स्थित स्मारक स्थल भारतीयों के लिए अति महत्वपूर्ण है।

Tags

Share this story

featured

Trending