राजस्थान शहरी सेवा शिविर: शिविर में अनेक प्रकरणों का निस्तारण शहरी सेवा शिविर में आम जन को मिल रहा है लाभ
Sikar: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आमजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो इसी उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर व शहरी सेवा शिविर में आमजन को लाभ मिल रहा है। लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे है। शहरी सेवा शिविर के तहत शहर के झुंझुनूं वाला स्मृति भवन में वार्ड संख्या 01,02,03,04 व वार्ड संख्या 20,21 ओर 22 के लिए तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है।
नवनीत कुमार ने बताया की वार्ड में लोगों ने लिखित में अपनी समस्या बताई। शिविर मे नगर पालिका सहित चिकित्सा विभाग, खाद्य विभाग, विधुत विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों द्वारा आमजन से प्राप्त आवेदनों शिकायतों का निस्तारण कैम्प के दौरान किया गया।
शिविर के दौरान नगर पालिका द्वारा आमजन से कृषि भूमि अन्तर्गत 02 आवेदन प्राप्त हुये एवं 02 पट्टे वितरित किये गये जिनमें 405726 रूपये पालिका कोष मे प्राप्त हुये, 69-क के अन्तर्गत 02 आवेदन प्राप्त किये गये।श्रम जन्म-मृत्यु व विवाह प्रमाण पत्र के लिए आमजन से 11 आवेदन प्राप्त हुये जिनका निस्तारण कैम्प अवधि में किया जाकर प्रमाण पत्र वितरित किये गये। शिविर के दौरान वार्ड संख्या 01,02,03,04,20,21 व 23 के विद्युत विभाग संम्बधित 8 मामले आये जिन्हें शिविर में निस्तारण किया गया। शिविर में पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी, वार्ड के पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

