सपा विधायक अभय सिंह के पिता और पत्नी सरिता सिंह BJP में हुए शामिल, उप मुख्यमंत्री पाठक ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

सपा विधायक अभय सिंह के पिता और पत्नी सरिता सिंह BJP में हुए शामिल, उप मुख्यमंत्री पाठक ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Lucknow News: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बख्श सिंह और उनकी पत्नी सरिता सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन्हें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है।  

इसके अलावा करुणाकर पांडे, पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, चौधरी सरदार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक पहलवान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, बसपा के वरिष्ठ नेता कुंवर वकील चंद्र भी भाजपा में शामिल हो गए।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह ने यूपी राज्यसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को दिया था वोट। अभय सिंह अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं।

Share this story