Sikar News: चाईल्ड हैल्पलाईन टीम ने बाल विवाह के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

|
Sikar News: चाईल्ड हैल्पलाईन टीम ने बाल विवाह के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

Sikar: बाल अधिकारिता विभाग सीकर की सहायक निदेशक डॉ. गार्गी शर्मा ने बताया कि गुरूवार को चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 टीम ने बाल विवाह नहीं करने के लिए जागरूकता कार्यकम आयोजित ​किया गया। चाईल्ड हैल्पलाइन सीकर के जिला समन्वयक राहुल दानोदिया ने मदरसा इस्लामिया उच्च प्राथमिक विद्यालय सीकर के बच्चों के साथ, बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों से अवगत करवाया गया।

कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे मे जानकारी देने के साथ ही बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलवाई गई। बाल विवाह में शामिल होने वाले हलवाई, पड़ित, फोटोग्राफर, बाराती, टेंटवाला, डी.जे.वाला एवं बाल विवाह में भागीदारी लेने वाले सभी को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 में 2 साल की सजा का प्रावधान है, अगर कही भी बाल विवाह होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन या चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 पर दें, बाल विवाह सूचना देने वालों की पहचान उजागर नही की जाती है और स्कूल के बच्चों को "लैगिंक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 व गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।

मदरसा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शकील ने चाईल्ड हेल्पलाइन की सेवाओं की सराहना की और बच्चों एवं अध्यापकों से आग्रह किया की आपके आस—पास कही भी बाल विवाह होने की जानकारी मिले या बाल विवाह होता दिखाई दे तो तुरंत इसकी सुचना जिला प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देंवे। कार्यकम में उपस्थित शिक्षा अनुदेशक जुल्फिकार, जाहिद, फरहत नाज, मोहम्मद हारून, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम के सुपरवाजर सुनिता, कृष्णकांत मोजुद रहें।

Tags

Share this story

featured

Trending