Sikar News: जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

|
Sikar News: जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

Sikar: राज्य सरकार की जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिये जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी रूम में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर मुकुल शर्मा ने आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप परिवादियों को राहत व संतुष्टि दिलवाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 62 प्रकरणों पर चर्चा करते हुए निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व,रास्ते से अतिक्रमण हटाने, सार्वजनिक निर्माण विभाग,नगर परिषद,पंचायतराज, विद्युत सहित अन्य कुल 62 परिवाद प्राप्त हुए, जिन पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। मुख्य सचिव द्वारा राज्य स्तर से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिये कि प्राप्त प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जाए और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का स्तर बढ़ाया जाए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार,शहर भावना शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, सीकर एसडीएम निखिल कुमार, डीटीओ ताराचंद बंजारा, एसई पीएचईडी आरके राठी, एसई पीडब्ल्यूडी जेपी यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी, परिवादी मौजूद रहें।

Tags

Share this story

featured

Trending