Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में बूथों पर जाकर मतदान का लिया जायजा, बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में बूथों पर जाकर मतदान का लिया जायजा, बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र के महापर्व पर खटीमा में विभिन्न बूथों पर जाकर मतदान का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से भेंट कर लोकसभा चुनाव में उनके द्वारा किए गए परिश्रम की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'लोकतंत्र के महापर्व पर आज खटीमा में विभिन्न बूथों पर जाकर मतदान का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से भेंट कर लोकसभा चुनाव में उनके द्वारा किए गए अथक परिश्रम की सराहना की एवं उनका उत्साहवर्धन किया।'

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि 'पूरे प्रदेश में मतदान को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह है।'

आपको बता दे कि उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर पहले चरण में मतदान होना था। उत्तराखंड में टिहरी-गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधम सिंह नगर और हरिद्वार लोकसभा सीट पर मतदान चल रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने भी खटीमा में मतदान किया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र के महापर्व पर खटीमा में विभिन्न बूथों पर जाकर मतदान का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से भेंट कर लोकसभा चुनाव में उनके द्वारा किए गए परिश्रम की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया है।

Share this story