इंडिगो की फ्लाइट में एक बार फिर हंगामा, शराब पीकर 2 यात्रियों ने क्रू मेंबर से की गाली-गलौज, आरोपी गिरफ्तार

|
इंडिगो की फ्लाइट में एक बार फिर हंगामा, शराब पीकर 2 यात्रियों ने क्रू मेंबर से की गाली-गलौज, आरोपी गिरफ्तार

इंडिगो की फ्लाइट में शराब पीकर यात्री के हंगामे का एक और मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक घटना 22 मार्च की है। आरोप है कि यात्री ने दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में नशे की हालत में चालक दल के सदस्यों और सह यात्रियों को अपशब्द कहे।

जब केबिन क्रू ने देखा तो फ्लाइट में शराब पीने पर पाबंदी की बात उन्हें बताई और समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी ये समझने के बजाय नशे में सीट से उठकर फ्लाइट में घूमना शुरू कर दिया। फिर भी उन्हें जब रोकने की कोशिश की गई, तो उन्होंने गाली गलौज की।

किसी तरह मुंबई पहुंचने पर इस मामले में केबिन क्रू की शिकायत पर सहार पुलिस थाने में दोनों यात्रियों के खिलाफ IPC 336 एविएशन एक्ट की धारा 21 ,22 ,25 के तहत FIR दर्ज की गई और सुरक्षाकर्मियों की मदद से आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Tags

Share this story

featured

Trending